न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कार्यवाहक विकेटकीपर बने रहेंगे पोप
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), बुधवार, 04 दिसम्बर 2024। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए ओली पोप को कार्यवाहक विकेटकीपर बरकरर रखा है। पिछले हफ्ते क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के दौरान जोर्डन कॉक्स का अंगूठा टूट गया था। ओली रोबिनसन को विकेटकीपर के कवर के तौर पर बुलाया गया था और वह वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में दूसरे टेस्ट में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने की दौड़ में थे।
इंग्लैंड ने हालांकि हेगले ओवल में पहले टेस्ट में चौथे दिन आठ विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम पर भरोसा बरकरार रखा है जिसका मतलब है कि पोप विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे जबकि जैकब बेथेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की एकादश इस प्रकार है: जैक क्राउली, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स और शोएब बशीर।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
