तेलंगाना में भूकंप के तीव्र झटके
हैदराबाद, बुधवार, 04 दिसम्बर 2024। तेलंगाना के मुलुगु जिले में बुधवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, हैदराबाद, रंगा रेड्डी, वारंगल, सिद्दीपेट, हनुमकोंडा और खम्मम सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर सुबह करीब 07.27 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह 18.44 उत्तरी अक्षांश और 80.24 पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। तेलंगाना के मौसम वैज्ञानिक ने 'एक्स' पर कहा, ''पिछले 20 वर्षों में पहली बार राज्य में इतना शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र मुलुगु में था और तीव्रता 5.3 थी। ''उन्होंने बताया कि राज्य भर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
