गोवा-आईडीसी ने उद्योग प्रशासन का ऑनलाइन मंच ‘ओपन’ शुरू किया
गोवा औद्योगिक विकास निगम ने शनिवार को उद्योग प्रशासन के लिए भारत का पहला डिजिटल सार्वजनिक संपत्ति मसौदा ‘ओपन प्लेटफॉर्म फॉर एंटरप्राइज नेटवर्क’ (ओपन) शुरू किया। इसका उद्देश्य सरकार-से-व्यापारिक लेनदेन को सरल, डिजिटल और मानकीकृत करके उद्योग प्रशासन में बदलाव लाना है। गोवा औद्योगिक विकास निगम (गोवा-आईडीसी) के चेयरमैन एलेक्सियो रेजिनाल्डो लौरेंको ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंच का औपचारिक शुभारंभ कारोबारी सुगमता बढ़ाने और एक जीवंत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में गोवा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
अपने नए ‘ओपन प्लेटफॉर्म फॉर एंटरप्राइज नेटवर्क’ (ओपन) पोर्टल के बहुप्रतीक्षित शुभारंभ के तहत गोवा-आईडीसी ने वेरना औद्योगिक एस्टेट में 20 औद्योगिक भूखंडों और नीलामी के लिए नौ वाणिज्यिक भूखंडों की उपलब्धता की भी घोषणा की। लौरेंको ने कहा कि पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए डिजायन किया गया नया पोर्टल इच्छुक निवेशकों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाएगा, जिससे इन प्रमुख संपत्तियों तक पहुंचना और बोली लगाना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
Similar Post
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
-
प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं
रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष की अप ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती ...
