6000mAh बैटरी के साथ Realme C75 लॉन्च
Realme ने वियतनाम में बजट फ्रेंडली सी-सीरीज में विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Realme C75 लॉन्च कर दिया है। C75 में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme C75 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme C75 Price
- Realme C75 वियतनाम में लाइटनिंग गोल्ड और ब्लैक स्ट्रॉम नाइट कलर्स में पेश किया गया है। हालांकि, अभी तक कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह एक किफायती फोन होने की संभावना है। कंपनी जल्द ही C75 को अन्य मार्केट में भी लेकर आ सकती है।
Realme C75 Specifications & Features
- Realme C75 में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G92 Max चिपसेट से लैस है। C75 अपनी रोबस्ट बिल्ड क्वालिटी के चलते ज्यादा फायदे प्रदान करता है। Realme का कहना है कि फोन में एक इंपेक्ट एबसोर्बिंग डिजाइन है जो आर्मरशेल टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन के साथ जोड़ा गया है जो झटकों और गिरने को सहन कर सकता है। फोन IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और धूल से बचाव सुनिश्चित होता है। इसके अलावा मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन अतिरिक्त ड्यूराबिलिटी प्रदान करता है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो C75 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे यह पावर बैंक के तौर पर काम कर सकता है और आप अन्य डिवाइसेज फोन से चार्ज कर सकते हैं।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
