स्टार प्लस पर फिर से नजऱ आएंगे नकुल मेहता
इश्कबाज और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे स्टार प्लस के शो में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले एक्टर नकुल मेहता स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं। इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा शो में नकुल मेहता की एक्टिंग ने उन्हें खूब तारीफें और अवॉड्र्स दिलाए हैं। अब वो एक नए अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। वो उडऩे की आशा के खास एपिसोड्स होस्ट करेंगे, जिसमें गुम है किसी के प्यार में के साथ एक खास कोलैबोरेशन भी होगा। सुपरस्टार बहू कॉम्पिटिशन नाम से इस खास सीरीज में नकुल मेहता एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएंगे।
शो में मजेदार कॉम्पिटिशन होंगे जैसे कि फूड गेसिंग गेम और रजत-सावी और सचिन-साइली के बीच डांस बैटल, जिसमें ढेर सारा एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देखने को मिलेगा। उडऩे की आशा और गुम है किसी के प्यार में के बीच सहयोग निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा और उन्हें देखने के लिए उत्साहित रखेगा। 29 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो उडऩे की आशा में सुपरस्टार बहू प्रतियोगिता होगी। उडऩे की आशा सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
