TECNO POP 9 भारत में लॉन्च
TECNO ने भारत में अपना नया बजट 4G स्मार्टफोन TECNO POP 9 लॉन्च किया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। POP 9 में 6.67 इंच की डॉट इन एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में DTS और स्टीरियो स्पीकर शामिल है। यह फोन MediaTek Helio G50 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको TECNO POP 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
TECNO POP 9 Price
- TECNO POP 9 के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है, जिसे 200 रुपये बैंक ऑफर के साथ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 26 नवंबर से शुरू होगी। POP 9 कलर ऑप्शन के मामले में गिलिट्री व्हाइट, लाइम ग्रीन और स्टारट्रेल ब्लैक में उपलब्ध है।
TECNO POP 9 Specifications
- TECNO POP 9 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G50 12nm प्रोसेसर के साथ IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी का वादा है कि 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छीटों से बचाव सुनश्चित होता है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो POP 9 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IR सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.62 मिमी, चौड़ाई 77.01 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन 189 ग्राम है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
