श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर, रविवार, 10 नवंबर 2024। श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में दो-तीन आतंकवादियों के घिरे होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ रविवार को दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी दिखाई दिए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक, मध्य कश्मीर, राजीव पांडे ने कहा, ‘‘हालांकि, दुर्गम इलाका होने के कारण सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया है। हमारे जवानों पर भी कुछ गोलियां चलाई गईं। घेराबंदी बढ़ा दी गई है और हमें उम्मीद है कि आतंकवादियों का पता लगा लिया जाएगा और उन्हें मार गिराया जाएगा।’’
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
