Insta360 X4 Motorrad Edition कैमरा हुआ लॉन्च
Insta360 ने अपना नया एक्शन कैमरा लॉन्च किया है। कंपनी ने BMW Motorrad के साथ भागीदारी के तहत यह नया एडिशन लॉन्च किया है। Insta360 X4 का रेगुलर मॉडल कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब इसका BMW Motorrad एडिशन मार्केट में उतारा है। इस एक्शन कैमरा में कंपनी ने क्या खास फीचर्स जोड़े हैं, और यह किस कीमत में आता है, एक नजर इस पर डाल लेते हैं।
Insta360 X4 Motorrad Edition price
- Insta360 X4 Motorrad Edition को कंपनी ने $519.99 (लगभग 43,000 रुपये) में लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी कैरी बैग, हार्ड केस, और दो लेंस गार्ड भी दे रही है। ये सभी एक्सेसरी भी BMW के लोगो के साथ आती हैं। एक्शन कैमरा को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।
Insta360 X4 Motorrad Edition specifications
- Insta360 X4 Motorrad Edition के स्पेसिफिकेशंस रेगुलर मॉडल के जैसे ही बताए गए हैं। इसमें 2.5 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। खास फीचर्स में जेस्चर और वॉयस कंट्रोल भी शामिल है। इसमें 72 मेगापिक्सल का 360 डिग्री लेंस सिस्टम दिया गया है। यह 8K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। स्लो मोशन मोड की बात करें तो इस मोड पर यह 4K वीडियो 100fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं यह कैमरा 3K वीडियो 240 fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। यह अल्ट्रावाइड 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 170 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। यह 11k टाइम लैप्स वीडियो बना सकता है।
- इसके एडवांस्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें एक इनविजिबल सेल्फी स्टिक दी गई है। इसमें 360 डिग्री एक्टिव HDR दिया गया है। साथ फ्लो स्टेट स्टेबलाइजेशन है। यह वाइंड नॉइज रिडक्शन को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 360 डिग्री हॉराइजन लॉक मौजूद है। कैमरा में कंपनी ने AI एडिटिंग टूल्स भी दिए हैं जिससे कि इससे पोस्ट प्रोडक्शन का काम काफी आसान हो जाता है। यह 10 मीटर तक वाटरप्रूफ है। इसमें 2290mAh की बैटरी दी गई है। यह लम्बे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बैकअप दे सकती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
