भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ पुणे में
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 नवंबर 2024। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ''ऑस्ट्राहिंद'' का तीसरा संस्करण शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ। यह अभ्यास 21 नवंबर तक चलेगा। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से किया जाता है। पिछले वर्ष इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया था। भारतीय सेना के 140 सैन्यकर्मियों वाले दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायु सेना के 14 कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। आस्ट्रेलिया के 120 सैन्यकर्मियों वाले दल का प्रतिनिधित्व द्वितीय डिवीजन की 10 वीं ब्रिगेड की 13 वीं लाइट हॉर्स रेजिमेंट द्वारा किया जाएगा।
ऑस्ट्राहिंद अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय सात के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त उप-पारंपरिक संचालन के संचालन में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देना है। अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा - युद्ध की तैयारी और सामरिक प्रशिक्षण चरण और सत्यापन चरण। ऑस्ट्राहिंद अभ्यास दोनों पक्षों को सामरिक संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सक्षम बनाएगा।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
