मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना ल्यूक का निधन
बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती एक्स वाइफ व बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का अमरीका में निधन हो गया। डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हेलेना के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। हेलेना ने 80 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए थे। हेलेना को सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ (1985) के लिए याद किया जाता है। उन्होंने ‘दो गुलाब’ (1983), ‘आओ प्यार करें’ (1983) और ‘साथ साथ’ (1982) में भी काम किया था। हेलेना के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है। हेलेना ने अपने दौर के बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी, लेकिन मिथुन और उनकी पहली पत्नी हेलेना की शादी चार महीने में ही चल सकी थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
