दिल्ली में फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत
नई दिल्ली, रविवार, 03 नवंबर 2024। पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के फर्नीचर के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों लोग गोदाम की छत पर एक कमरे में सो रहे थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तड़के चार बजकर 25 मिनट पर फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से दो लोगों को निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।’’ पुलिस ने बताया कि आग इमारत की छत से लगी।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘परिसर की गहन तलाशी ली गई और छत पर एक कमरा अंदर से बंद मिला। टीम ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर दो लोग थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रमिक अतुल राय (45) और रिक्शा चालक नंद किशोर (65) के रूप में हुई है। राय गोदाम में काम करता था और वहीं सोता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत संभवत: दम घुटने से हुई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
