ओडिशा के भद्रक में बाढ़ प्रभावित गांव से 24 लोगों को बचाया गया
भुवनेश्वर, रविवार, 27 अक्टूबर 2024। ओडिशा आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम ने भद्रक जिले के एक गांव में चक्रवात ‘दाना’ के कारण पानी भर जाने से फंसे कम से कम 24 व्यक्तियों को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों ने तिहिडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताला गोपबिंधा गांव में शनिवार रात बचाव अभियान चलाया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित फंसे हुए लोगों को ‘मोटर बोट’ की मदद से बचाया गया और चक्रवात आश्रय स्थल ले जाया गया। इसमें कहा गया है कि उफनती सालंदी नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण वे फंस गए थे। डीआईजी (पूर्वी रेंज) सत्यजीत नाइक ने बचाव अभियान की निगरानी की। बयान में कहा गया, “प्राकृतिक आपदाओं के प्रति राज्य की तैयारियों और प्रतिक्रिया ने एक बार फिर लोगों की जान बचाई है और उफनती सालंदी नदी के प्रभाव को कम किया है।” चक्रवात दाना ने शुक्रवार सुबह पूर्वी तट पर दस्तक दी थी, जिससे इस इलाके में मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
