‘गजनी 2’ को हिंदी और तमिल में एक साथ सूट करेंगे आमिर और सूर्या
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी की सीक्वल गजनी 2, हिंदी और तमिल भाषा में बनाई जा सकती है। वर्ष 2008 में प्रदर्शित आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी का सीक्वल बनने जा रहा है। निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने तय किया है कि गजनी 2 को हिंदी और तमिल, दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया जाएगा। साथ ही इसे एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ भी किया जाएगा।
हिंदी में गजनी 2, आमिर खान जबकि तमिल में यह फिल्म सूर्या के साथ बनाई जा सकती है। गजनी 2 को लेकर मेकर्स आमिर खान से मिले थे। उन्हें सीक्वल का आइडिया भी शेयर किया था। हाल ही में सूर्या ने भी कहा था कि गजनी 2 प्रोसेस में हैं और ये बन सकती है।अभी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
