OnePlus 13 होगा 31 अक्टूबर को लॉन्च
OnePlus ने लंबे समय से आ रही लीक्स और अफवाहों के बाद अब OnePlus 13 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। OnePlus चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे (स्थानीय समय) एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 13 दस्तक देगा। वनप्लस के नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। आइए वनप्लस 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 13 Design
- OnePlus 13 तीन कलर्स में उपलब्ध होगा। व्हाइट डॉन वर्जन में लेटेस्ट सिल्क ग्लास टेक्नोलॉजी है, जो एक स्लीक और एलिगेंट अपीरियंस प्रदान करती है। ब्लू मोमेंट में बेबीस्किन टेक्सचर पेश करने वाला इंडस्ट्री का पहला प्रोडक्ट है, जो सॉफ्ट, स्किन जैसा फील प्रदान करता है। आखिर में ओब्सीडियन सीक्रेट एबोनी वुड ग्रेन ग्लास फिनिश के साथ आता है, जिसमें नेचुरल वुड फील के साथ एक यूनिक और रिफाइंड लुक मिलता है।
- डिजाइन के मामले में वनप्लस 13 के फ्रंट पर एक माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। पिछले मॉडल्स से अलग कैमरा मॉड्यूल डिवाइस के फ्रेम के साथ फ्यूज नहीं होता है। कैमरा आईलैंड में तीन लेंस और एक एलईडी फ्लैश यूनिट एक रेकटेंगुलर स्ट्रक्चर में सिममेट्रिकल एडजेस्ट होता है। सर्कुलर मॉड्यूल के चारों ओर एक मैटल रिंग है, जो एलिगेंस फील प्रदान करने के साथ कैमरा सेटअप को बाकी बैक पैनल से अलग करती है।
- इसमें एक होरिजोंटल लाइन है जो कैमरा मॉड्यूल से कॉर्नर तक फैली हुई है और उस पर "H" (हैसलब्लैड) लोगो है। कैमरा मॉड्यूल के नीचे एम्बेडेड, वनप्लस लोगो क्लीन डिजाइन बरकरार रखता है। फोन के कॉर्नर मैटेलिक हैं, जो प्रीमियम फील प्रदान करते हैं। वनप्लस ने इसके डिजाइन का खुलासा करने के लिए कुछ टीजर जारी किए हैं। अभी तक स्मार्टफोन के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
OnePlus 13 Specifications
- लीक से पता चला था कि OnePlus 13 में 6.82 इंच की BOE डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। फोन में 0916T वाइब्रेशन मोटर और IP69 रेट चेसिस मिलेगा।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
