डीडीएलजे के 29 साल पूरे
- काजोल ने प्रशंसकों को दी करवा चौथ की बधाई
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) के प्रदर्शन के 29 साल पूरे हो गये हैं। यश चोपड़ा निर्मित और आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगें , 20 अक्टूबर 1995 को प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, अमरीशपुरी,अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। काजोल ने फिल्म डीडीएलजे के 29 साल पूरे होने की प्रशंसकों को एक साथ खास अंदाज में बधाई दी। काजोल ने इंस्टाग्राम पर डीडीएलजे का एक पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा करवा चौथ के ओजी (ओरिजनल) को 29 साल... सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं... शायद मराठा मंदिर जाकर फिल्म देखें। डीडीएलजे के 29 साल पूरे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
