आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘जन संपर्क’ अभियान शुरू किया
नई दिल्ली, बुधवार, 16 अक्टूबर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, बुधवार को पार्टी का ‘जन संपर्क’ अभियान शुरू किया। ‘जन संपर्क’ अभियान के तहत ‘आप’ के कार्यकर्ता दिल्लीवासियों के पास केजरीवाल का एक पत्र लेकर पहुंचेंगे, जिसमें भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी और अन्य पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी की ‘असलियत’ बताई जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने एक पत्र तैयार किया है और हमारे कार्यकर्ता 29 अक्टूबर तक इस पत्र को लेकर घर-घर जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मुझे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की जनता के लिए आप सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को रोकने के लिए जेल भेजा था।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र पढ़ते हुए कहा, ‘‘उन्होंने मुझे गिरफ्तार किया और पांच महीने तक जेल में रखा। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि मैं आपको जो सुविधाएं और दे रहा हूं उन्हें, तथा अन्य कामों को रोका जा सके।’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
