असम में 4.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 13 अक्टूबर 2024। असम के करीमगंज जिले से रविवार को करीब 4.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभियान का नेतृत्व करने वाले करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रोतिम दास ने बताया कि एक सूत्र से मिली सूचना के बाद मिजोरम से आ रहे एक वाहन को चेवली बील क्षेत्र में रोका गया। उन्होंने बताया, ‘गहन तलाशी के बाद वाहन से 548.82 ग्राम (48 साबुन के डिब्बे) हेरोइन बरामद हुई। हमने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।’ दास ने कहा कि वाहन मिजोरम में पंजीकृत था और आइजोल से आ रहा था। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार बरामद मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
