मैनपुरी: ट्रक ने रौंदा तीन साइकिल सवारों को, हुई मौत
मैनपुरी, शनिवार, 12 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेबर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन साइकिल सवारों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार दिल्ली-कानपुर राजमार्गपर हुए इस हादसे में खांकेताल निवासी सिंघलाल शाक्य,खेमकरन और विनोद की मौत हो गयी है यह तीनों अपनी-अपनी साइकिल से राशन की दुकान से राशन लेने जा रहे थे। इस भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों एक घण्टे तक जी.टी रोड जाम रखा,बाद में पुलिस के आने के बाद यातायात खुलवाया गया। मैनपुरी में पिछले कुछ दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। ट्रक की तेज रफ्तार और ड्राइवर के शराब के नशे में होना इसका कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
