बागडे, भजनलाल, देवनानी, गहलोत तथा कई नेताओं ने जताया शोक
जयपुर, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य कई नेताओं ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बागडे ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीयता से जुड़े रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत में अपनी मौलिक दृष्टि से देश को वैश्विक पहचान दी। उन्होंने टाटा के औद्योगिक और सामजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए कहा कि वह दूर दृष्टि वाले उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले लोकप्रिय उद्यमी थे।राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि श्री टाटा जी का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
देवनानी ने कहा कि देश एवं दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त एवं पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र के आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। श्री देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसी प्रकार श्रीमती दिया कुमारी एवं डा बैरवा ने श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। श्री गहलोत ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री रतन टाटा ने अपने कारोबार में हमेशा भारत देश को प्राथमिकता देकर हम सबको गर्व करने के बहुत से मौके दिए। वो अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध थे। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मदन राठौड़ ने कहा कि श्री रतन टाटा राष्ट्रवादी एवं देश प्रेमी महापुरुष थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया। भारत के महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व श्री रतन टाटा का निधन राष्ट्र और वैश्विक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इसी तरह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दिग्गज उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश में लिखा कि देश एवं दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त एवं पद्मविभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
Similar Post
-
ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, महिला व दो बेटियों की मौत
जयपुर, मंगलवार, 27 जनवरी 2026। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले ...
-
जैसलमेर शहर में पर्यटकों को देना होगा 'यात्री कर'
जयपुर, शनिवार, 24 जनवरी 2026। राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमे ...
-
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू
- एसएसओ आईडी और ई-मित्र से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
- प्र ...
