उत्तराखंड : चमोली में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को बचाया गया
देहरादून, बुधवार, 09 अक्टूबर 2024। उत्तराखंड के चमोली जिले में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्पेन का एक और ब्राजील के तीन पर्यटकों के बदरीनाथ क्षेत्र में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे होने की मंगलवार देर रात सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को तत्काल उपकरणों समेत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रात के समय अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहन तलाशी अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने बताया कि पर्यटकों को बदरीनाथ लाया गया है। पर्यटकों की पहचान स्पेन के नागरिक जोसेफ (56) और ब्राजील के नागरिक पाउलो (39), रोड्रियो (38) और डैनीलो (43) के रूप में हुई है। उसने बताया कि पर्यटकों ने पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
