अमिताभ बच्चन से पूछकर किया था कमबैक
जया बच्चन ने साल 1973 में अमिताभ बच्चन से शादी करने के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वह परिवार और बच्चों को संभालने लगी थीं। उस वक्त अमिताभ ने कहा था कि एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला सिर्फ जया का था। लेकिन जब एक्ट्रेस ने 19 साल बाद साल 1998 में कमबैक किया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। जया बच्चन ने गोविंद निहलानी की फिल्म ‘एक हजार चौरासी की मां’ से कमबैक किया था।
जया से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूछकर फिल्मों में वापसी की है, तो करारा जवाब दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्मों में कमबैक के लिए अमिताभ बच्चन से परमिशन ली, तो जया बच्चन ने कहा था, भगवान के लिए प्लीज, वो सिर्फ मेरे पति हैं, अभिभावक (गार्जियन) नहीं। यही नहीं, जया के पिता ने भी उनका पक्ष लिया था और इससे इनकार किया था कि दामाद अमिताभ ने उनकी बेटी जया को फिल्मों में काम करने से रोका।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
