किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी
जम्मू, गुरुवार, 03 अक्टूबर 2024। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों से आमना सामना हो गया और दोनों ओर से कुछ गोलियां चली हैं।’’ पिछले दो महीनों के दौरान किश्तवाड़ के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई है। तेरह सितंबर को छतरू के नैदघाम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।
Similar Post
-
उच्चतम न्यायालय को तत्काल संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराना चाहिए: कांग्रेस
नई दिल्ली, शनिवार, 26 सितंबर 2026। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की ...
-
पार्टी नेताओं को ‘नजरबंद’ किया गया : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 26 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत ...
-
हरीश रावत गले में ‘मां’ की तस्वीर पहनकर ईडी कार्यालय पहुंचे
देहरादून, शनिवार, 26 सितंबर 2026। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तर ...
