Xiaomi Smart Band 9 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च
Xiaomi Smart Band 9 अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने इसे चीन में पेश किया था। इसमें 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192x490 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 326 ppi की पिक्सल डेंसिटी है। वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस फिटनेस बैंड की ग्लोबल कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Smart Band 9 price
- Xiaomi Smart Band 9 की कीमत 39.99 यूरो (लगभग 3,700 रुपये) है। यह पांच कलर वेरिएंट्स में आता है जिसमें Midnight Black, Glacier Silver, Mystic Rose, Arctic Blue और Titan Gray का ऑप्शन मिल जाता है।
Xiaomi Smart Band 9 specifications
- Xiaomi Smart Band 9 में 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192x490 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 326 ppi की पिक्सल डेंसिटी है। वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वियरेबल का वजन केवल 15.8g (बना स्ट्रैप) है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। इस फीचर के साथ यह 9 दिन तक सिंगल चार्ज में चल सकता है। जबकि बिना AOD ऑन किए यह 21 दिन तक चल सकता है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। डिवाइस में 233mAh की बैटरी है जिसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है।
- शाओमी का दावा है कि यह 50 मीटर तक पानी में डूबा रह सकता है। इसमें 5ATM वाटर प्रेशर झेलने की क्षमता है। इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए लीनियर वाइब्रेशन मोटर भी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसमें 150 से ज्यादा हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दिए गए हैं। जिसमें हार्ट रेट, SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें म्यूजिक कंट्रोल, मैसेज रिप्लाइ, वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी हैं। यह Android और iOS, दोनों ही तरह के डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
