मणिपुर में सुरक्षाबलों ने हथियार और गोलाबारूद बरामद किए
इम्फाल, गुरुवार, 26 सितम्बर 2024। मणिपुर के थौबल जिले में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने टेकचाम मानिंग चिंग इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान खाली मैगजीन के साथ एक 7.62 मिमी एसएलआर, दो एसएमजी कार्बाइन और मैगजीन, एक .32 पिस्तौल और 9 मिमी की एक पिस्तौल और एक खाली मैगजीन बरामद की है।
इसमें बताया गया कि तलाश अभियान के दौरान एक 51 एमएम पैरा बम, बिना डेटोनेटर वाले चार एचई-36 हैंड ग्रेनेड, दो इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 125 ग्राम के पांच विस्फोटक, गोला-बारूद, एक स्टन ग्रेनेड, एक स्टिंगर ग्रेनेड और दो 38 एमएम रबर की गोलियां भी बरामद की हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के नालोन क्षेत्र से दो ग्रेनेड सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
