श्रीलंका में दिसानायके की जीत ऐतिहासिक :माकपा
नई दिल्ली, सोमवार, 23 सितम्बर 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को श्रीलंका की जनता को अनुरा कुमारा दिसानायके को देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए बधाई दी। माकपा ने कहा कि श्रीलंका के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में किसी वामपंथी उम्मीदवार की जीत हुई है और यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मार्क्सवादी नेता दिसानायके को आज श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि उसे विश्वास है कि दिसानायके देश को सामाजिक-आर्थिक विकास, प्रगति और कल्याण के पथ पर अग्रसर करेंगे। पार्टी ने कहा, ‘‘माकपा श्रीलंका की जनता को व्यापक संघर्ष के बाद राष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक तरीके से मतदान करने के लिए बधाई देती है।’’
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
