आरजी कर मामला: तृणमूल कांग्रेस विधायक पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हुए
कोलकाता, सोमवार, 23 सितम्बर 2024। कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के पानीहाटी से विधायक घोष सुबह करीब साढ़े 10 बजे साल्टलेक स्थित सीबीआई के सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय पहुंचे। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें आर जी कर अस्पताल की घटना पर पूछताछ के लिए बुलाया था।’’
उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि घोष ने ‘‘मृतक चिकित्सक के अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।’’ कोलकाता के राजकीय आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव गंभीर चोटों के साथ मिला था। कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक अस्पताल के पूर्व प्राचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
