अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, रविवार, 22 सितम्बर 2024। दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 357 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.78 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में इसकी तस्करी करते थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप, जोगिंदर, नवीन कुमार और राजेश के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए संदीप, जोगिंदर और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से 357 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। उन्होंने बताया,‘‘ दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इस मामले की जांच के दौरान ओडिशा निवासी राजेश को भी गिरफ्तार किया। उसने मादक पदार्थ पहुंचाया था और उसी के पैसे लेने के लिए वह दिल्ली में था।”
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
