कांग्रेस ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने पर श्रीनगर जिला इकाई के अध्यक्ष को निष्कासित किया
श्रीनगर, बुधवार, 18 सितम्बर 2024। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर ईकाई ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ गठबंधन की भावना के खिलाफ जाने और विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए एक जिला इकाई के अध्यक्ष और कुछ अन्य नेताओं को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा, ”गठबंधन की एकता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी ने श्रीनगर जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद खान और दो अन्य को पार्टी क प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
