Tecno POVA 6 Neo 5G लॉन्च
Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno POVA 6 Neo लॉन्च कर दिया है। मिड रेंज में आए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई एआई फीचर्स जैसे- एआई मैजिक इरेजर, एआई कटआउट, एआई वॉलपेपर, आर्टबोर्ड और आस्क एआई को ऑफर किया है। HD+ रेजॉलूशन वाले Tecno POVA 6 Neo में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर लगा है। 8 जीबी रैम दी गई है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी मिलती है।
Tecno POVA 6 Neo Price in india
- Tecno POVA 6 Neo को मिडनाइट शैडो, एज्योर स्काई और ऑरोरा क्लाउड कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसकी कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 11,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 12999 रुपये है। 1 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एमेजॉन के अलावा नजदीकी रिटेल स्टोर्स से फोन को खरीदा जा सकता है।
Tecno POVA 6 Neo Specifications, features
- Tecno POVA 6 Neo में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। उसका रेजॉलूशन 720x1600 पिक्सल्स है। डिस्प्ले में 120 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी ब्राइटनैस 480 निट्स है।
- 192.3 ग्राम वजन वाले Tecno POVA 6 Neo में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 108MP का मेन एआई कैमरा है, जिसे कंपनी ने उसके सेगमेंट में ऐसा पहला कैमरा बताया है।
- Tecno POVA 6 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है। इसके साथ अधिकतम 8 जीबी रैम जोड़ी गई है। दावा है कि इसे 8 जीबी और एक्सपेंड करके 16 जीबी किया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। उसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक एक्सपेंड कर पाएंगे।
- Tecno POVA 6 रन करता है लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर, जिसमें HiOS 14.5 की लेयर है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा कर रही है Tecno POVA 6 5जी के साथ 5 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस मिलती है। इंफ्रारेड सेंसर, एनएफसी और लाइट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
