विकास मंत्रालय ने तीन राज्यों में सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 सितम्बर 2024। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत तीन राज्यों में सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मध्यप्रदेश में 152.44 किलोमीटर की 60 सड़कों, महाराष्ट्र में 745.286 किलोमीटर की 117 सड़कों और केरल में 11 पुलों के निर्माण जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दी। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (प्रधानमंत्री-जनमन) के तहत 113.58 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। महाराष्ट्र और केरल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत क्रमशः 655.66 करोड़ रुपये और 55.28 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
