बालतोड़ से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे

img

बालतोड़ एक त्वचा की समस्या है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर चेहरे, गर्दन, बगल, कंधे, हाथ और कूल्हे पर अधिक देखी जाती है। यह स्थिति दर्दनाक होती है और अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। आइए जानते हैं बालतोड़ क्या होता है और इसे ठीक करने के लिए कौन से घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं।

बालतोड़ क्या है?
बालतोड़ के दौरान शरीर में एक गांठ बन जाती है, जिसमें मवाद भरने लगता है। यह गांठ लाल या सफेद रंग की हो सकती है। यदि इसका इलाज समय पर नहीं किया जाता, तो समस्या गंभीर हो सकती है।

बालतोड़ के लक्षण

  • प्रभावित क्षेत्र में असहनीय दर्द।
  • सूजन और लालिमा।
  • गांठ का दिखना।
  • गांठ में मवाद का भरना।

बालतोड़ के घरेलू उपाय
हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और ब्लड प्यूरिफाइंग गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बालतोड़ पर हल्दी का लेप लगाकर राहत पा सकते हैं।

लहसुन
लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो फोड़े और फुंसियों के उपचार के लिए प्रभावी होते हैं। दो से तीन लहसुन की कलियों का पेस्ट गरम करके फोड़े पर 10 मिनट के लिए लगाएं।

गर्म कपड़े से सिकाई
गर्म कपड़े की सिकाई से दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर, इसे प्रभावित जगह पर 10 मिनट के लिए रखें। यह प्रक्रिया दिन में तीन से चार बार दोहराएं।

कलौंजी का तेल
कलौंजी का तेल भी त्वचा के संक्रमण और बालतोड़ के इलाज में मददगार हो सकता है। कलौंजी के बीज को पीसकर पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।

इन उपायों को अपनाकर आप बालतोड़ से राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर समस्या बनी रहे या बढ़े, तो डॉक्टर से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement