Honor Watch 5 हुई लॉन्च
Honor ने अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 को लॉन्च किया है। IFA Berlin 2024 इवेंट में यह स्मार्टवॉच पेश की गई है। यह Honor Watch 4 की सक्सेसर है। नई स्मार्टवॉच में स्क्वेयर डिजाइन है और यह एल्युमिनियम फ्रेम के साथ है। वॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। मार्केट में मौजूद अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच की तुलना में इसका डिस्प्ले काफी बड़ा कहा जा सकता है। इसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग दिए गए हैं। स्मार्टवॉच वजन में 35 ग्राम की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Honor Watch 5 price
- Honor Watch 5 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। साथ ही इसकी उपलब्धता के बारे में (via) भी जानकारी नहीं दी गई है।
Honor Watch 5 specifications
- Honor Watch 5 में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है जो डिस्प्ले को शार्प और वाइब्रेंट बनाती है। स्मार्टवॉच की मोटाई 11mm है। यह वजन में हल्की है और 35 ग्राम की बताई गई है। कंपनी ने इसमें कई महत्वपूर्ण हेल्थ फीचर्स दिए हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। इसमें वन-क्लिक हेल्थ स्कैन फीचर भी है जो एक बार में ही हेल्थ संबंधी मुख्य जानकारी यूजर को दे सकता है।
- इसमें AccuTrack पोजीशनिंग सिस्टम है जो GPS की एक्यूरेसी को बढ़ा देता है। यह यूजर की एक्टिविटी ट्रैकिंग ज्यादा सटीक तरीके से कर सकती है। स्मार्टवॉच में 480mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसमें Turbo X Smart Power Management फीचर दिया है जो इसके बैटरी बैकअप को बढ़ा देता है। स्मार्टवॉच में 400 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें 85 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें 12 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड हैं। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
