IIFA Rocks 2024 को होस्ट करेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी-अभिषेक बनर्जी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी आईफा रॉक्स 2024 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) पुरस्कार का आयोजन अबू धाबू में 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच किया जाएगा।
तीन दिवसीय इस समारोह का आयोजन यास द्वीप पर होगा। तीन दिन का आईफा अवाड्र्स कार्यक्रम 27 सितंबर को भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा,जिसे आईएफएफए उत्सवम के तौर पर जाना जाता है। इसमें चार दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग उत्सव मनाएंगे। इसके बाद 28 सितंबर को आईफा अवाड्र्स होंगे। आखिरी दिन उत्सव का समापन होगा जिसे आईफा रॉक्स के नाम से जाना जाता है। आईफा रॉक्स की मेजबानी करने के लिए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी को चुना गया है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैं आईफा रॉक्स की मेजबानी करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। यह एक ऐसा मंच है जो मेरे दिल के बहुत ही करीब है।मैं आईफा के मंच पर ढ़ेर सारा जोश लाने के लिए उत्सुक हूं और मैं इस चीज का अनुभव करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।अभिषेक बनर्जी ने कहा,मैं 29 सितंबर को आईफा रॉक्स की मेजबानी करते हुए इस परिवार में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं आईफा की विरासत का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
