Redmi Buds 6 Active, Buds 6 Lite, Buds 6 Play लॉन्च
Redmi ने ग्लोबल मार्केट में तीन नए TWS इयरफोन पेश किए हैं। इनमें Redmi Buds 6 Active, Redmi Buds 6 Lite और Redmi Buds 6 Play शामिल हैं। पहला मॉडल इस साल मई की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था और ग्लोबल वर्जन में समान फीचर्स रखे गए हैं। नए इयरफोन एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आइए जानते हैं कि Redmi Buds 6 Active, Buds 6 Lite और Buds 6 Play में क्या कुछ खास है।
Redmi Buds 6 Series Price
- Redmi Buds 6 Active की कीमत $14.90 (लगभग 1,250 रुपये) है। Redmi Buds 6 Lite की कीमत यूके में £15 (लगभग 1,653 रुपये), ईयू की कीमत EUR 15 (लगभग 1,392 रुपये) और जापान में Yen 2,480 (लगभग 1,420 रुपये) है। Redmi Buds 6 Play जापान में Rakuten वेबसाइट से 1,380 Yen (लगभग 790 रुपये) में खरीदा जा सकता है। तीनों Redmi Buds 6 सीरीज TWS इयरफोन ब्लूटूथ 5.4 और Google फास्ट पेयर के साथ आते हैं। कलर ऑप्शन के मामले में ये ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर्स में उपलब्ध हैं। वहीं Buds 6 Active पिंक शेड में आता है।
Redmi Buds 6 Specifications
- Redmi Buds 6 Lite में एक स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। TWS इयरफोन में 12.4 मिमी टाइटेनियम डायाफ्राम ड्राइवर हैं और यह 40dB ANC तक सराउंडिंग नॉयज को खत्म करता है। कॉल पर क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी के लिए एआई नॉयज कैंसलेशन के साथ ड्यूल माइक्रोफोन हैं। दावा किया गया है कि बड्स 6 लाइट पेबल शेप चार्जिंग केस के साथ कुल 38 घंटे की कुल बैटरी लाइफ और सिंगल चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
- Redmi Buds 6 Play में इन-ईयर डिजाइन और एक स्क्वअर शेप बॉक्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। ऑडियो डिवाइस 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स और पैक AI नॉयज रिडक्शन से लैस है। यह 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का प्लेबैक मिलता है।
- Redmi Buds 6 Active चीन में लॉन्च किए गए डिवाइस जैसा ही है। इसमें Xiaomi Acoustic Lab द्वारा ट्यून किया गया 14.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है जो डीप बास के साथ एक पावरफुल साउंड अनुभव का वादा करता है। स्पेटियल ऑडियो के लिए भी सपोर्ट करता है। TWS इयरफोन में Buds 6 Lite जैसा ड्यूल माइक और AI नॉयज कैंसलेशन है और यह विंड नॉयज को रोकने में मदद करता है। ऑडियो डिवाइस में ईयरबड के स्टेम पर एक वर्टिकल ग्लोसी स्ट्रिप होती है। इयरफोन एक ट्रांसपेरेंट कवर के साथ एक स्क्वाअर केस में आते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह 30 घंटे की बैटरी प्रदान करता है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
