दिल्ली चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करेगी आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली, सोमवार, 26 अगस्त 2024। आम आदमी पार्टी (आप) अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में अपनी रणनीति पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक करेगी जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी ने यह जानकारी दी। आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल में चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। सिसोदिया आबकारी नीति मामले में 17 महीने तक जेल में रहने के बाद नौ अगस्त को जमानत पर बाहर आए थे। सिसोदिया के जेल से बाहर आने से पार्टी को बड़ी राहत मिली है जिसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन जेल में हैं। आप विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता में लौटने का पूरा प्रयास करेगी। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने क्रमश: 67 और 62 सीट जीती थीं।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
