Realme Pad 3 टैबलेट भारत में जल्द होगा लॉन्च
Realme जल्द ही अपना अगला अफॉर्डेबल टैबलेट Realme Pad 3 भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह अपकमिंग डिवाइस कई सर्टीफिकेशंस में नजर आ चुका है। साथ ही यह भारतीय सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट हो चुका है। यह Realme Pad 2 का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। आइए जानते हैं अभी तक इस टैबलेट के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।
Realme Pad 3 India launch
- Realme Pad 3 भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। यह टैबलेट भारतीय सर्टीफिकेशन अथॉरिटी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर (via) लिस्टेड देखा गया है। जहां पर इसका मॉडल नम्बर RMP2402 बताया गया है। इसी मॉडल नम्बर के साथ कुछ समय पहले भी यह डिवाइस स्पॉट किया गया था। लेकिन BIS लिस्टिंग अब इस बात को ज्यादा पक्का कर देती है कि यह Realme Pad 3 टैबलेट ही है जो अब भारत में लॉन्च के बेहद नजदीक है। हालांकि, लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
- Realme Pad 3 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कुछ हालिया रिपोर्ट्स में सामने आए हैं। इस टैब को Camera FV5 सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। जिसके मुताबिक इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। यह 3264×2448 रिजॉल्यूशन वाले सेंसर से लैस होगा। जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। फ्रंट साइड की बात करें तो टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका अपर्चर f/2.2 बताया गया है।
- रेडमी पैड 3 बजट टैबलेट इससे पहले आए Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा। इसलिए स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है। Realme Pad 2 में 11.52 इंच का 2K एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिवाइस में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर है जिसे 8 जीबी तक रैम के साथ पेअर किया गया है। कैमरा की बात करें तो फ्रंट और रियर, दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 8360mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
