Oppo F27 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का F27 5G जल्द देश में लॉन्च किा जाएगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे दो RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में F27 5G के कथित मार्केटिंग पोस्टर को लीक किया गया है। इसके 8 GB के RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 24,999 रुपये हो सकता है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री 18 अगस्त से शुरू हो सकती है। इसे बैंक कार्ड से खरीदने पर Oppo की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। Oppo F27 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 कैमरा हो सकता है। इसमें AI Studio, AI Eraser और AI Smart Image Matting जैसे आर्टफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें डुअल स्पीकर्स मिल सकते हैं।
मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत घटी है। इन सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का सबसे अधिक मार्केट शेयर है। इसके बाद Poco और Realme हैं।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
