डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल
जम्मू, बुधवार, 14 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समझा जाता है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में छिपे आतंकवादियों की तलाश करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान घने जंगलों वाले इलाके में उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से खून से लथपथ चार बैग बरामद किए गए हैं। साथ ही एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गई हैं।
एक अधिकारी ने कहा, ”आतंकवादी अस्सार में एक नदी के किनारे छिपे हुए हैं।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ होने के बाद आतंकवादी उधमपुर जिले के पटनीटॉप के निकट जंगल से डोडा में घुस आए। अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में मंगलवार शाम करीब छह बजे सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला था। आधे घंटे बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने रातभर में इलाके को चारों ओर से घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया। आज सुबह करीब 7.30 बजे फिर से आतंकवादियों और जवानों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
