itel A50 और A50C स्मार्टफोन लॉन्च

ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड आईटेल (itel) ने भारत में दो अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। itel A50 और A50C को खासतौर पर उनके लिए लाया गया है, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में स्विच करना चाहते हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर रन करते हैं। इनमें 8 एमपी का एआई डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इन फोन्स पर कंपनी फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक साल की वॉरंटी दे रही है।
itel A50, A50C Price in india
- itel A50C जोकि दोनों फोन्स में सबसे सस्ता है, इसे ब्लैक, ब्लू, गोल्डन और ग्रीन कलर्स में लाया गया है। दाम 5599 रुपये से शुरू होते हैं। itel A50 भी ब्लैक, ब्लू, गोल्डन और ग्रीन कलर्स में आता है। उसकी कीमत 6,499 रुपये से स्टार्ट है। जल्द इन डिवाइसेज को एमेजॉन से लिया जा सकेगा।
itel A50, A50C Specifications, features
- पहले बात itel A50 की, जिसमें 6.6 इंच का HD+ (720 x 1612 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 60 हर्त्ज का स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में यूनिसॉक का T603 प्रोसेसर लगाया गया है, जोकि एंट्री लेवल स्मार्टफोन चिपसेट है। यह डिवाइस 3 और 4 जीबी रैम ऑप्शन में आती है। स्टोरेज 64 जीबी है।
- फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं और यह Android 14 Go एडिशन पर रन करता है। itel A50 में 8 MP का एआई डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी इस फोन में है। itel A50 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की मदद से इसे फुल किया जा सकता है। जीपीएस की सुविधा भी इस फोन में है। हालांकि यह 5जी डिवाइस नहीं है।
- itel A50C को और कम दाम में लाया गया है। इसमें भी 6.6 इंच का HD+ (720 x 1612 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले है। इसमें भी Unisoc T603 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं और यह Android 14 Go एडिशन पर रन करता है।
- itel A50C में 8 MP का डुअल रियर कैमरा है। 5 एमपी का फ्रंट सेंसर इसमें दिया गया है। इस फोन में भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 4 हजार एमएएच की बैटरी फोन में है, जो टाइप-सी चार्जिंग के जरिए फुल हो जाती है।


Similar Post
-
Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro लॉन्च
Nothing ने हाल ही में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन (3a) और (3a) प्रो ...
-
Honor Watch 5 Ultra हुई MWC 2025 में पेश
Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में Honor Watch 5 Ultra को पेश किया है। यह ड्यूरा ...
-
Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G लॉन्च
Samsung ने Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) से पहले रवि ...