जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, तलाश अभियान जारी
जम्मू, रविवार, 11 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद से नौनट्टा, नागेनी पेयास और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया, तो दोनों पक्षों के बीच थोड़ी देर के लिए मुठभेड़ छिड़ गई। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं और आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान जारी है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग जंगलों में भीषण गोलीबारी में सेना के दो जवानों-हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा के मारे जाने तथा दो नागरिकों सहित छह अन्य लोगों के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
