ताहिती में पेरिस ओलंपिक सर्फिंग सेमीफ़ाइनल के दौरान दिखी व्हेल
ताहिती, मंगलवार, 06 अगस्त 2024। ताहिती में पेरिस ओलंपिक खेलों की सर्फिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार दोपहर जब सभी की निगाहें समुद्र में अपना कौशल दिखा रहे खिलाड़ियों पर टिकी थी तभी वहां एक नया दर्शक पहुंच गया जो थी एक व्हेल। ब्राज़ील की तातियाना वेस्टन वेब और कोस्टा रिका की ब्रिसा हेनेसी जब सेमीफाइनल मैच में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे तभी वहां व्हेल पहुंच गई। वह हालांकि खिलाड़ियों से सुरक्षित दूरी पर थी और इसलिए प्रतियोगिता जारी रही। लेकिन दर्शकों और फोटोग्राफरों की निगाहें खिलाड़ियों से हटकर व्हेल पर टिक गई और उन्होंने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। दुनिया भर में सर्फिंग के दौरान पक्षियों, सील और यहां तक कि शार्क का दिखना आम बात है।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
