कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका केरल पहुंचे
- भूस्खलन से तबाही का लिया जायजा, पीड़ितों से भी मिले
वायनाड (केरल), गुरुवार, 01 अगस्त 2024। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी आज यानी गुरुवार को वायनाड दौरे पर पहुंचे. दोनों ने वहां चूरमाला में भूस्खलन से हुई तबाही के बाद स्थिति का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने आपदा से पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की. बीते सोमवार को वायनाड में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है. 150 से ज्यादा लोग भूस्खलन में मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. अभी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों को मौतों में वृद्धि की आशंका है.
Similar Post
-
जाति गणना पर मोदी सरकार ने फिर मारी पलटी : कांग्रेस
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। कांग्रेस ने जाति आधारित जनगण ...
-
सोशल मीडिया के जरिए सरकार का लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुनियोजित हमला : खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्ज ...
-
मुख्य सचिव ने की आईपीडी टावर के कार्यों की समीक्षा
जयपुर, सोमवार, 17 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध ...
