यूरोपीय संघ की मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 4.1 प्रतिशत हुई
यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 20 देशों के समूह यूरोपीय संघ में जुलाई माह में मुद्रास्फीति बढ़कर 2.6 प्रतिशत हो गई जो यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। यूरोपीय सांख्यिकी इकाई यूरोस्टैट ने बुधवार को मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़े जारी किए। इसके पहले जून में मुद्रास्फीति 2.5 प्रतिशत पर थी। हालांकि, ईसीबी की जिस सेवा मुद्रास्फीति पर करीबी नजर रहती है, वह जुलाई में मामूली रूप से घटकर चार प्रतिशत पर आ गया जो जून में 4.1 प्रतिशत थी। मुद्रास्फीति के ये आंकड़े 12 सितंबर को होने वाली ईसीबी की बैठक में लिए जाने वाले फैसले को लेकर संदेह पैदा कर सकते हैं। ईसीबी की शासकीय परिषद ने जुलाई बैठक में नीतिगत दर में कोई कटौती नहीं की थी। इसके पहले जून की बैठक में इसे 0.25 प्रतिशत कम कर 3.75 प्रतिशत कर दिया गया था।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
