अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से 1,831 तीर्थयात्री रवाना
जम्मू, सोमवार, 29 जुलाई 2024। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,831 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीर्थयात्री 63 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 568 और पहलगाम के लिए 1263 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल, 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। कुल 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
