मुर्मु की कोल्हापुर यात्रा भीषण बाढ़ के कारण रद्द
कोल्हापुर, रविवार, 28 जुलाई 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले का एक दिवसीय दौरा बाढ़ की भीषण स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में भारी बारिश के बाद आयी भीषण बाढ़ की स्थिति के कारण राष्ट्रपति का दौरा स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीमीत मुर्मु को जिले की पन्हाला तहसील के वर्णनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति कार्यालय का एक मेल जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है, जिसमें पुनर्निर्धारित यात्रा योजना प्रदान की गई है। राष्ट्रपति के अब सितंबर के पहले सप्ताह में कोल्हापुर का दौरा करने की संभावना है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
