बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 1771 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना
जम्मू, शनिवार, 28 जुलाई 2024। दक्षिणी कश्मीर में हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिये करीब 1771 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था ''बम बम भोले'' की गूंज के साथ शनिवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार करीब 1771 तीर्थयात्री 63 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुये। इनमें से 772 तीर्थयात्री बालटाल के लिए और 999 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुये। श्रद्धालुओं के 'बम बम भोले' मंत्र के तेज उच्चारणों से वातावरण आनंदमय हो गया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के स्वनिर्मित शिवलिंग के दर्शन दर्शन किये थे। इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और यह 52 दिनों तक चलेगी। श्री अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
