Poco M6 Plus 5G भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च
Poco कथित तौर पर Poco M6 Plus 5G पर काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी Poco M6 Plus 5G को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज अब ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लाइव हो गया है, जिससे पता चला है कि इसकी घोषणा भारत में 1 अगस्त को होगी। आइए Poco M6 Plus 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco M6 Plus Price
- Poco M6 की कीमत के बारे में बात करें तो Poco M6 Plus की अनुमानित कीमत करीब 13,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए सेल पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
Poco M6 Plus 5G Features
- Flipkart पर Poco M6 Plus 5G के लैंडिंग पेज से पता चला है कि इसमें रियर में ड्यूल-टोन डिजाइन मिलेगा। फोन के कॉर्नर सपाट हैं और फ्रंट की ओर एक पंच-होल डिस्प्ले है। Poco M6 Plus 5G के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ f/1.75 अपर्चर और 3x इन-सेंसर जूम सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक रिंग एलईडी फ्लैश है। ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के बारे में और कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco M6 Plus, Redmi Note 13R का ट्विक्ड वर्जन हो सकता है, जो कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च हुआ था। Note 13R में 6.7 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,460 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,030mAh की बैटरी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 168mm, चौड़ाई 76.28mm, मोटाई 8.32mm और वजन 205 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, Glonass, Galileo, GPS/A-GPS, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
