एंडी मरे ओलंपिक टेनिस एकल से हटे, पेरिस में सिर्फ युगल में खेलेंगे
पेरिस, गुरुवार, 25 जुलाई 2024। दो बार के ओलंपिक टेनिस स्वर्ण पदक विजेता एंडी मरे ने गुरुवार को पेरिस खेलों की एकल स्पर्धा से हटने का फैसला किया और वह डैन इवांस के साथ केवल युगल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। ब्रिटेन के 37 साल के मरे ने कहा कि ये ओलंपिक उनके करियर का अंतिम टूर्नामेंट होंगे। उन्होंने इस महीने विम्बलडन की एकल स्पर्धा से भी हटने का फैसला किया था और युगल स्पर्धा में भी अपने बड़े भाई जैमी के साथ एक ही मैच खेला था। मरे ने गुरुवार को कहा, ‘‘मैंने डैन के साथ युगल स्पर्धा पर ध्यान लगाने के लिए एकल से हटने का फैसला किया है। हमारा अभ्यास शानदार रहा है और हम एक दूसरे के साथ अच्छा खेल रहे हैं। ’’ मरे के हटने की घोषणा ओलंपिक टेनिस स्पर्धा के ड्रा से कुछ देर पहले ही हुई। मरे ने लंदन 2012 और रियो डि जिनेरियो 2016 की एकल स्पर्धा स्वर्ण पदक जीते थे जिससे वह दो स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
