दिल्ली के करोल बाग में दुकान में आग लगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 जुलाई 2024। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार दोपहर को एक दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर करोल बाग में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’ किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
