सिंघार ने नर्सिंग घोटाले को लेकर फिर बोला सरकार पर हमला
रीवा, बुधवार, 17 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज नर्सिंग घोटाले समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर जम कर हमले बोले। सिंघार ने अपने प्रवास के दौरान यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सीबीआई को सरकारी नर्सिंग कॉलेज में फैकल्टी नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद सवाल ये है कि आनन-फानन में नियम किसके आदेश पर बदले गए। फर्जी नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति किसने दी। क्या फर्जी डिग्रीधारी मरीजों का इलाज करेंगे। रीवा के स्थानीय मुद्दों को लेकर श्री सिंघार ने कहा कि रीवा में अधिकारियों के संरक्षण में शराब से ज्यादा नशा कोरेक्स का हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार में 'उड़ता पंजाब' पिक्चर के बाद, अब 'उड़ता रीवा' हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहाँ इंजीनियरिंग कॉलेज तो है, लेकिन फैकल्टी मौजूद ही नहीं है। ऐसे उपमुख्यमंत्री से जनता क्या उम्मीद करेगी। संजय गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, सरकारी अस्पताल में मरीज को सिर्फ नाम के लिए भर्ती किया जाता है, डॉक्टरों ने अपनी दुकानें खोल रखी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
